Raipur Crime News : ढेबर सिटी में महिला की फांसी पर लटकी मिली लाश…

Parivesh
Raipur Crime News

Raipur Crime News : रायपुर। ढेबर सिटी थाना क्षेत्र की पुरानीबस्ती निवासी विवाहिता तमन्ना परवीन (पत्नी फिरोज अंसारी) की लाश फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

Raipur Crime News : मायके वालों का दावा है कि शव पर चोट के निशान थे और मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। एस के अख्तर और अन्य परिजनों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Raipur Crime News

मायके वालों के अनुसार, तमन्ना का निकाह 16 जनवरी 2014 को जमशेदपुर में हुआ था। शादी के पहले और बाद में ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार नई मांगें और दबाव बनाए जाते थे। इसके अलावा पांच लाख रुपए की मांग की जाती रही। तमन्ना अक्सर मायके में ससुराल की प्रताड़ना के बारे में रो-रोकर बताती रहती थी।

टीआई पुरानीबस्ती योगेश कश्यप ने बताया कि शव तीन दिन तक अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था, उसके बाद मायके वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या का शक जताया गया है, लेकिन पीएम रिपोर्ट और आगे की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *