Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG News : मृत्योपरांत अंगदान को बढ़ावा देने डॉ. रमन सिंह ने...

CG News : मृत्योपरांत अंगदान को बढ़ावा देने डॉ. रमन सिंह ने CM साय को लिखा पत्र, राजकीय सम्मान देने की मांग

CG News
CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य में अंगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम और मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मृत्योपरांत अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने की नीति पर विचार करने का आग्रह किया है।

CG News : डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई के अध्यक्ष सुरेश खांडवे की मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अंगदान की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वर्तमान में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मात्र 0.34 लोग ही अंगदान कर रहे हैं, जबकि आंख, किडनी और लीवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों की कमी के कारण हर वर्ष लाखों लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है। यदि अंगदान को सामाजिक सम्मान और सरकारी मान्यता मिले, तो इस संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

CG News : उन्होंने यह भी लिखा कि छत्तीसगढ़ राज्य अंगदान के मामले में देश के कई राज्यों से पीछे है, जबकि तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों ने अंगदाताओं को राजकीय सम्मान देने की घोषणा कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन राज्यों में इस फैसले के बाद अंगदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

 

CG News : विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सर्वधर्म सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुरेश खांडवे द्वारा राज्य में मृत्योपरांत अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने की मांग की गई है, जिसे उन्होंने जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

CG News : डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर उपयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ में अंगदान को सामाजिक स्वीकृति, सम्मान और प्रेरणा मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here