HomeMadhya PradeshSingrauli News : जर्जर पुल बना ग्रामीणों की जान का खतरा, लंघाडोल...

Singrauli News : जर्जर पुल बना ग्रामीणों की जान का खतरा, लंघाडोल के लोग मजबूरी में कर रहे आवागमन..

Date:

Related stories

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत लंघाडोल में बना पुल इन दिनों ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रहा है। यह पुल हवा में लटका हुआ और पूरी तरह जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी पुल से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।

Singrauli News : ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालय, तहसील, बाजार या अस्पताल जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। ऐसे में जान हथेली पर रखकर पुल पार करना उनकी मजबूरी बन गई है। थोड़ी-सी चूक किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।

 

Singrauli News : राहगीरों के अनुसार इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। बरसात और तेज हवाओं के दौरान पुल की स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मामले को लेकर जब जिला पंचायत के सीईओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Singrauli News : अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर लंघाडोल के ग्रामीणों को जल्द ही इस जानलेवा पुल से राहत मिलेगी। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें जिला सीईओ पर टिकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि नए जिला सीईओ के कार्यभार संभालने के बाद इस गंभीर समस्या का ठोस समाधान निकलेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here