Dhar Tanda Road Jobat Rail Section: आजादी के 78 साल बाद धार में पहुंची ट्रेन; पीएम मोदी ने किया जोबट-टांडा रोड ट्रैक का लोकार्पण

VIKASH KHALKHO

धार। Nishaanebaz.com-Dhar Tanda Road Jobat Rail Section: मध्य प्रदेश के धार जिले के लिए मंगलवार का दिन स्वर्णिम इतिहास के रूप में दर्ज हो गया है। भारत की आजादी के 78 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद धार जिला पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क के नक्शे से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित जोबट-टांडा रोड रेलखंड और टांडा रोड रेलवे स्टेशन का आधिकारिक लोकार्पण किया।

Read More : ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 16 साइबर ठग गिरफ्तार, 34 एटीएम जब्त

Imageटांडा रोड से वडोदरा के प्रतापनगर के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू

28 किलोमीटर लंबे इस नए रेलखंड के शुरू होने के साथ ही टांडा रोड (धार) और वडोदरा के प्रताप नगर के बीच नियमित मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ कर दिया गया है। यह ट्रेन आलीराजपुर जिले के जोबट होकर गुजरेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर टांडा रोड स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में धार सांसद सावित्री ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर पहली ट्रेन को प्रतापनगर के लिए रवाना किया।

Read More : खंडवा में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन; इंटर्न डॉक्टरों को मिला जूडा का समर्थन

Imageआदिवासी किसानों, व्यापारियों और छात्रों को बस के सफर से मिलेगी मुक्ति

टांडा रोड स्टेशन के चालू होने से धार, कुक्षी, टांडा और पेटलावद क्षेत्र के आदिवासी समुदाय, किसानों, व्यापारियों और अध्ययनरत विद्यार्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। अब तक इंदौर या रतलाम जाने के लिए इस पूरे अंचल के लोगों को केवल महंगी बस सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस नई लाइन के शुरू होने से गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच एक सस्ता, सुरक्षित और सुगम यात्रा विकल्प उपलब्ध हो गया है।

Read More : Raipur Crime: न्यू नंदी ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 4.50 लाख का माल बरामद; दो आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

Image18 साल पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने रखी थी आधारशिला

उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धार-छोटा उदयपुर रेल लाइन की आधारशिला रखी थी। लगभग 18 वर्षों के कड़े संघर्ष और निर्माण कार्य के बाद यह परियोजना अब धरातल पर साकार हुई है। इस रेल सेक्शन के शुरू होने के बाद अब अगला लक्ष्य धार जिला मुख्यालय (शहर) तक मुख्य रेल लाइन का विस्तार करना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *