Tuesday, September 8, 2026
Home Madhya Pradesh Khandwa Intern Doctors Protest Strike: खंडवा में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को...

Khandwa Intern Doctors Protest Strike: खंडवा में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन; इंटर्न डॉक्टरों को मिला जूडा का समर्थन

खंडवा। Nishaanebaz.com-Khandwa Intern Doctors Protest Strike: मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल के बाहर मंगलवार को इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टर वर्तमान स्टाइपेंड 14 हजार रुपये को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) भी इन इंटर्न्स के समर्थन में उतर आया है।

Read More : Indore PHQ Operation Matrix Success Story: ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 16 साइबर ठग गिरफ्तार, 34 एटीएम जब्त

दो महीने से जारी है प्रदर्शन, ₹14 हजार से ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग

प्रदर्शन में शामिल डॉ. राहुल सोनारके ने बताया कि पिछले दो महीनों से वे अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि मध्य प्रदेश शासन उनका स्टाइपेंड ₹14,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करे। इसके साथ ही भोपाल में शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Read More : Indore Khajrana Tantra Mantra Scam: तंत्र-मंत्र और सांप कटवाने की धमकी देकर 31 हजार ठगे; इंदौर में अनोखी साइबर फ्रॉड

मांगें न पूरी होने पर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को समर्थन देने की चेतावनी

डॉक्टरों ने सरकार की उपेक्षा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद शासन का कोई प्रतिनिधि उनसे चर्चा करने नहीं आया है। इंटर्न डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और 19 सितंबर 2026 को इंदौर आ रहे कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का खुला समर्थन करेंगे।

Read More : Raipur Crime: न्यू नंदी ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 4.50 लाख का माल बरामद; दो आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं ठप, इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने का फैसला

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के इंटर्न्स पर हुई कार्रवाई के विरोध में जूडा ने पूरे प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मोर्चा खोल दिया है। जूडा ने प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी (OPD) तथा गैर-इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केवल इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here