Monday, May 18, 2026
39.1 C
Raipur

SDM Karun Dahariya Controversy : विवादों के ‘डॉन’ निकले एसडीएम करुण डहरिया!; रिश्वतखोरी, मारपीट और अब आदिवासी बुजुर्ग की हत्या के गंभीर आरोप

SDM Karun Dahariya Controversy : कुसमी/बलरामपुर (16 फरवरी 2026): बलरामपुर जिले के कुसमी में एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद हिरासत में लिए गए एसडीएम करुण डहरिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के इस अधिकारी की छवि एक जनसेवक की नहीं, बल्कि एक ‘विवादित तानाशाह’ की रही है। वर्तमान में हत्या के आरोपों में घिरे डहरिया का अतीत भ्रष्टाचार और बदसलूकी की कई कहानियों से भरा पड़ा है।बड़ी खबर : एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत, SDM समेत चार साथियों पर एफआईआर दर्ज, जेल भेजने की तैयारी

1. गरियाबंद रिश्वत कांड: रंगे हाथों हुए थे गिरफ्तार

करुण डहरिया के करियर का सबसे बड़ा दाग वर्ष 2022 में लगा। जब वे गरियाबंद में जनपद सीईओ के पद पर थे, तब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके दफ्तर में ही दबोचा था। यह रिश्वत एक बोरवेल खनन का बिल पास करने के बदले मांगी गई थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा और निलंबित भी किया गया था, लेकिन बहाली के बाद वे फिर से रसूखदार पदों पर पहुँच गए।

2. जांजगीर-चांपा: छात्रों को थप्पड़ मारने की धमकी

पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) में पदस्थापना के दौरान उन्होंने अपनी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। अपनी जायज मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए स्कूली छात्रों को सुनने के बजाय उन्होंने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद छात्रों ने उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था, जिसकी गूँज पूरे प्रदेश में सुनाई दी थी।

3. अवैध वसूली और लकड़ी तस्करी के आरोप

कुसमी में पदस्थापना के दौरान उन पर 6 लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा। बताया जाता है कि इमारती लकड़ी से लदे एक ट्रक को छोड़ने के बदले उन्होंने यह डील की थी। इस मामले का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत फिलहाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में लंबित है।

4. शक्तियों का दुरुपयोग और तानाशाही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करुण डहरिया मजिस्ट्रेट की शक्तियों का उपयोग न्याय के लिए नहीं, बल्कि डराने के लिए करते थे। कुसमी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर युवक का कॉलर पकड़ना हो या विरोध करने वालों को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देना, उनके ऐसे कई कारनामे चर्चा में रहे हैं।

वर्तमान स्थिति: राजपुर थाने में हिरासत

आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और तीन अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा कारणों से इन्हें कुसमी से हटाकर राजपुर थाने में रखा गया है। बलरामपुर कलेक्टर और एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, लेकिन आदिवासी समाज अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

दमदार V8 इंजन, प्रीमियम कैबिन और शानदार डिजाइन के साथ आएगी नई Ultra Luxury Car

BMW Alpina Concept:जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW अब अपने...

बुरहानपुर जिले के दरियापुर में कपास फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Cotton Factory Fire:बुरहानपुर जिले के दरियापुर क्षेत्र में सोमवार...

Governance Excellence Goals पर फोकस: सीएम मोहन यादव ने नवनियुक्त अध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विभिन्न...

Related Articles

Popular Categories