HomeMadhya PradeshBhopalM.P Weather : मध्यप्रदेश में घना कोहरा बना आफत, कई जिलों में...

M.P Weather : मध्यप्रदेश में घना कोहरा बना आफत, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

Date:

Related stories

भोपाल : मध्यप्रदेश में सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। इस शीतकालीन मौसम में पहली बार प्रदेश में सबसे लंबा और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल में पूरे दिन धुंध की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला और दिन के समय भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश

जनवरी की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में ठंड ने तेवर दिखा दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 4 जनवरी को प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाएं और घना कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा। सुबह और देर रात तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कोहरे से जनजीवन प्रभावित

लगातार छाए कोहरे ने सड़क और रेल यातायात दोनों को प्रभावित किया है। खासतौर पर सुबह के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण रफ्तार थमी हुई है।

Read More : M.P News : मऊगंज में जमीनी विवाद बना रणक्षेत्र, विधायक प्रदीप पटेल पर हमला

ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

कोहरे का सीधा असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली की ओर से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली मालवा, सचखंड, शताब्दी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोजाना 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रविवार को भी यही स्थिति बनी रही।

इन जिलों में कोहरे का ज्यादा असर

रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर और शाजापुर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत न मिलने के संकेत दिए हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here