Indore Breaking : ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा….

इंदौर | Indore Breaking : इंदौर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी सचिव ओम गुप्ता पर मकान का नक्शा पास कराने के एवज में फरियादी से 20 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है।

Indore Breaking : फरियादी रोशन वर्मा ने जब इसकी शिकायत EOW में की, तो टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए देने पंचायत कार्यालय पहुंचा, EOW की टीम ने तत्काल दबिश देकर सचिव ओम गुप्ता को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Indore Breaking

फिलहाल EOW की टीम सचिव के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिव ओम गुप्ता लंबे समय से रिश्वतखोरी में लिप्त था और छोटे-बड़े कामों के लिए अवैध वसूली करता था। अब देखना यह होगा कि EOW की कार्रवाई के बाद प्रशासन ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर और क्या सख्त कदम उठाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories