Monday, May 11, 2026
29.6 C
Raipur

महंगाई से लड़ने में मिली थोड़ी राहत, एलपीजी रेट्स में हुआ बड़ा फेरबदल

महंगाई  : नई दिल्ली। देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹33.50 की कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को इस बार राहत नहीं मिल पाई है।

Read More : Indore Breaking : ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा….

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹1,631.50 में
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1,631.50 हो गई है, जो पहले ₹1,665 थी। यानी कुल ₹33.50 की सीधी कटौती की गई है। यह रेस्टोरेंट्स, ढाबों और छोटे होटल व्यवसायियों के लिए एक राहत की खबर है, जो कमर्शियल गैस का अधिकतम उपयोग करते हैं।

अन्य महानगरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं:

मुंबई
पुरानी कीमत: ₹1,616
नई कीमत: ₹1,582.50
घरेलू सिलेंडर: ₹852.50 (कोई बदलाव नहीं)

कोलकाता
पुरानी कीमत: ₹1,769
नई कीमत: ₹1,734
घरेलू सिलेंडर: ₹879 (स्थिर)

चेन्नई
पुरानी कीमत: ₹1,823.50
नई कीमत: ₹1,790
घरेलू सिलेंडर: ₹868.50 (स्थिर)

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी और तब से लेकर अब तक रेट्स स्थिर हैं। वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम निम्नानुसार हैं:

दिल्ली – ₹853
कोलकाता – ₹879
मुंबई – ₹852.50
चेन्नई – ₹868.50

Read More : छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन और कैबिनेट विस्तार की तैयारियां तेज, दिल्ली में होगी अहम बैठक

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पर असर संभव
कमर्शियल एलपीजी सस्ती होने का असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड सर्विस इंडस्ट्री पर दिख सकता है। गैस पर होने वाला खर्च कम होने से संभावना जताई जा रही है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक कितना पहुंचेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories