Bihar Election Result : वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पूर्व CM भूपेश बघेल पर तीखा तंज, कहा- ‘जहां भी जाएं, वहां बगावत!’

VIKASH KHALKHO

Bihar Election Result : रायपुर । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए, राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन पर तीखा तंज कसा है। मीडिया से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा, “जहाँ-जहाँ भूपेश बघेल के पैर पड़े हैं, वहाँ-वहाँ क्या हुआ है, यह देश की जनता जानती है। अब तो लगता है कि उनकी किसी प्रदेश में चुनाव ड्यूटी लगते ही, कहीं वहाँ बगावत न हो जाए।” यह टिप्पणी बघेल के चुनावी प्रदर्शनों की विफलता की ओर इशारा करती है।

Nitish Kumar JDU supports One Nation One Election Plan of Narendra Modi BJP  Government नरेंद्र मोदी की एक देश, एक चुनाव योजना को नीतीश का समर्थन, JDU  ने फायदे भी गिनाए, Bihar

मोदी-नीतीश के नेतृत्व पर जनता का भरोसा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिहार में एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का लगातार मिल रहा आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि “पूरे देश की कोने-कोने की जनता मोदी जी के विजन को, उनके कमिटमेंट को, बिना एक दिन का छुट्टी लिए, बिना एक दिन थके, उनके अनथक प्रयास हो, अलग-अलग रूप में आशीर्वाद लगातार प्रदान कर रही है।” उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार के चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि इतना बड़ा-बड़ा जनादेश मोदी जी के नेतृत्व को मिलता आ रहा है।

Bihar Election Result :‘सुशासन’ की जीत

चौधरी ने बिहार की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिया। उन्होंने कहा कि “नीतीश जी की बिहार में जंगलराज को समाप्त कर सुशासन स्थापित करने में बड़ी भूमिका है। इसलिए मोदी जी और नीतीश जी के प्रयासों को बिहार की जनता ने बड़ा आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के मॉडल को चुना है।

Bihar Election Result : कांग्रेस को बताया ‘डूबती नाव’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह एक “डूबती नाव” है और इस बात को पूरा देश जान चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि “परिवारवाद की आकांक्षाओं और हितों को पोषित करने के लिए पूरे कांग्रेस को झोंक दिया गया है।” चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस के लोग भी अब अंदर ही अंदर इस बात से नाखुश हो चुके हैं कि किस तरह से एक परिवार के लिए पूरी पार्टी को झोंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल भी अब अपने विपक्ष धर्म का निर्वहन कर रहे हैं और वाजिब ब्लेमगेम करते रहेंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *