Thursday, October 1, 2026
Home Entertainment “मेरा बेटा हमेशा 21 का ही रहेगा…” रुला गया धर्मेंद्र की आखिरी...

“मेरा बेटा हमेशा 21 का ही रहेगा…” रुला गया धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर

ikkis
‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज

मुंबई : मुंबई : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्कीस’ एक बार फिर सुर्खियों में है। यह फिल्म न सिर्फ अपनी दमदार कहानी बल्कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के कारण भी खास मानी जा रही है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फाइनल ट्रेलर ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म के फाइनल ट्रेलर की शुरुआत जयदीप अहलावत की दमदार वॉयसओवर से होती है। वह अगस्त्य नंदा के किरदार का परिचय कराते हुए कहते हैं कि कैसे एक युवा सैनिक ने इतिहास की दिशा बदल दी। इसके बाद अगस्त्य नंदा की एंट्री होती है, जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में 1971 के युद्ध के दौरान अरुण खेत्रपाल की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। महज 21 साल की उम्र में शहीद हुए इस वीर सपूत की कहानी रोंगटे खड़े कर देती है।

धर्मेंद्र का भावुक किरदार
ट्रेलर में धर्मेंद्र के इमोशनल सीन दर्शकों को गहराई से छूते हैं। वह अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक दृश्य में वह अपने परिवार की तस्वीर दिखाते हुए कहते हैं—“छोटा बेटा मुकेश 50 साल का है… और बड़ा बेटा अरुण, जो हमेशा 21 का ही रहेगा।”यह डायलॉग ट्रेलर का सबसे भावनात्मक पल बनकर उभरता है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ सिमर भाटिया (अक्षय कुमार की भांजी) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। जयदीप अहलावत की सशक्त मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है।पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 1 जनवरी को नए साल के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

देशभक्ति और बलिदान की प्रेरक कहानी
‘इक्कीस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसे जवान की गाथा है जिसने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। दमदार अभिनय, भावनात्मक संवाद और सच्ची घटना पर आधारित कहानी इसे 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here