Raipur SI suspended: रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के एक अपराध की विवेचना के दौरान जबरन दबाव बनाकर अवैध वसूली और पैसे ऐंठने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया है।
मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस विभाग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण नहीं करने और पद का अनुचित उपयोग किए जाने की बात सामने आई। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 24 अगस्त 2026 को निलंबन आदेश जारी किया।
Raipur SI suspended: राखी थाने के अपराध की कर रहे थे विवेचना
निलंबन आदेश के अनुसार, परि. उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे थाना राखी के अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनके खिलाफ जबरन दबाव बनाकर अवैध वसूली करने और पैसे ऐंठने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई।
शिकायत की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया उनके आचरण को पुलिस विभाग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही, पद का अनुचित उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई।
Raipur SI suspended: विभाग ने माना गंभीर कदाचरण
Raipur SI suspended: पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे कदाचरण का परिचायक माना। इसके बाद विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद विवेचना के दौरान पुलिस अधिकारियों के आचरण और पद के दुरुपयोग को लेकर विभाग की सख्ती का संदेश भी सामने आया है।






