M.P News : बुरहानपुर के नेपानगर में गहराया ईंधन संकट, लंबी कतारों में जूझ रही जनता

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में इन दिनों पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि आम लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

घंटों इंतजार के बाद भी खाली लौट रहे लोग

पंपों पर मौजूद भीड़ और सीमित सप्लाई के कारण कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। इससे न केवल आम जनता, बल्कि व्यापार और परिवहन पर भी असर पड़ रहा है।

ग्राउंड रिपोर्ट: जनता में नाराजगी

सरकार की ओर से जहां पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं नेपानगर की जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। स्थानीय लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं,स्थानीय निवासी सूने अपनी परेशानी बताते हुए कहा,“मैं करीब एक घंटे से लाइन में लगा हूं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया… काफी परेशानी हो रही है।”

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पेट्रोल की कमी के कारण स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 क्या है संकट की वजह?

हालांकि आधिकारिक तौर पर सप्लाई में किसी बड़ी कमी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी या आपूर्ति में देरी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।

जल्द समाधान की मांग

नेपानगर के लोग प्रशासन से जल्द इस संकट का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *