Saturday, September 5, 2026
Home Crime Sultanpur Crime News: बेटी रोती रही, पिता पीटता रहा: ढाई साल की...

Sultanpur Crime News: बेटी रोती रही, पिता पीटता रहा: ढाई साल की बच्ची के साथ बेरहमी का VIDEO वायरल

Sultanpur Crime News
Sultanpur Crime News

Sultanpur Crime News:सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ढाई से तीन साल की मासूम बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे नाले में डुबोकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Sultanpur Crime News:मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि 30 मई की दोपहर आरोपी मोनू उर्फ योगेंद्र सिंह ने अपनी छोटी बेटी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने बच्ची को कई बार गंदे नाले के पानी में भी डुबोया।

Sultanpur Crime News:वायरल वीडियो में बच्ची रोते हुए खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी और आक्रोशित हो गया तथा एक मकान का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की।

 


Sultanpur Crime News:वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Sultanpur Crime News:फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here