Dominican Republic Zohery Mola: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड; वियतनाम में आयोजित हुआ ग्रैंड फिनाले

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Dominican Republic Zohery Mola: वैश्विक स्तर की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का भव्य आयोजन 5 सितंबर को वियतनाम में संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की सुंदर प्रतिभागी जोहेरी मोला ने अपने असाधारण सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के बल पर ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम कर लिया। वियतनाम में आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान पिछली विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने जोहेरी मोला को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।

ग्रैंड फिनाले के अंतिम चरण में जोहेरी मोला का मुकाबला दुनिया भर से आईं दिग्गज सुंदरियों के बीच बेहद कड़ा रहा। स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकंड रनर-अप घोषित की गईं।

Read More : MP IAS Transfer: एक साल में चौथी बार ट्रांसफर, IAS नेहा मारव्या ने उठाए सवाल; बोलीं- ऐसे कैसे कर पाएंगे काम?

Joheirry Mola is Miss World 2026 from Dominican Republic. 🇩🇴टॉप-6 प्रतियोगियों में रहा कड़ा मुकाबला

मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम राउंड तक पहुंचने वाली टॉप-6 प्रतियोगियों में निम्नलिखित देशों की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी:

  • जोहेरी मोला (डोमिनिकन रिपब्लिक) – विजेता

  • एलिजाबेथ रेयनेस (स्पेन) – फर्स्ट रनर-अप

  • तानुसिया चेट्टी (मलेशिया) – सेकंड रनर-अप

  • स्निट हबटैब (एरिट्रिया)

  • ले गुयेन बाओ एनगोक (वियतनाम)

  • रोमांडा होमबीर (साउथ अफ्रीका)

Read More : Jagdalpur Joint Team Raid: जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई; 8 नाबालिग बालिकाएं रेस्क्यू

Who Is Joheirry Mola? Meet The Dominican Republic Model Crowned Miss World  2026भारत की निकिता पोरवाल का सफर समाप्त

भारत की ओर से इस वैश्विक मंच पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, प्रतियोगिता में उनका सफर टॉप-40 राउंड तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पाया और वे टॉप-20 राउंड में जगह बनाने में असमर्थ रहीं। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

Read More : Khandwa News: गुरु वंदन शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान, महापौर ने कहा- शिक्षक गढ़ते हैं देश का भविष्य

उल्लेखनीय है कि निकिता पोरवाल भारतीय मनोरंजन और थिएटर जगत से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की डिग्री ली है और ड्रामेटिक्स में विशेषज्ञता प्राप्त की है। वर्ष 2018 में टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली निकिता 60 से अधिक स्टेज नाटकों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *