Raipur News Illegal Plotting action: रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 2 एकड़ जमीन पर चल रही प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे पार्षद रवि सोनकर

Sanjay Sahu
Raipur News Illegal Plotting action

Raipur News Illegal Plotting action: रायपुर। नगर निगम जोन-06 के वार्ड क्रमांक 61 स्थित हनुमान वाटिका क्षेत्र की पहलवान वाटिका में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। करीब 2 एकड़ भूमि पर बिना वैध अनुमति के विकसित की जा रही प्लाटिंग को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए रास्तों, प्लॉटों के सीमांकन और अन्य निर्माण कार्यों को हटाया गया।

 

 

Raipur News Illegal Plotting action: स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि भूमि पर नियमों के विपरीत प्लाटिंग का काम किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध विकास कार्यों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

 

Raipur News Illegal Plotting action: बताया जा रहा है कि यह अवैध प्लाटिंग लंबे समय से चल रही थी और इसे कथित रूप से प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त था। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

Raipur News Illegal Plotting action: वार्ड पार्षद रवि सोनकर भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नागरिकों के हितों और शहर के सुव्यवस्थित विकास को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Raipur News Illegal Plotting action: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन या प्लॉट की खरीद से पहले उसके दस्तावेजों और वैधानिक अनुमति की पूरी जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *