CG NEWS : बिजली शिकायत का सिस्टम अपग्रेड करने आज चार घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी 1912 कॉलिंग सेवा

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं कल 17 जून को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

CG NEWS : प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

CG NEWS : इस दौरान कंप्यूटर आधारित दर्ज होने वाली शिकायत रिकार्ड हो सकेगी, केवल चार घंटे तक फोन पर 1912 के प्रतिनिधि से बात नहीं होगी। बाकी सभी 1 से 6 नंबर दबाकर दर्ज कराने वाली उपभोक्ता सेवाएं एवं शिकायत 1912 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।

CG NEWS : उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं सेवाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए सिस्टम अपग्रेडेशन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेगी, जिसमें केवल उपभोक्ता के कॉल सेंटर प्रतिनिधि से बातचीत नहीं हो पाएगी।1912 में उपभोक्ता आईवीआरएस में उपलब्ध सुविधाओं, मोर बिजली ऐप, एवं अन्य माध्यम से उपभोक्ता सेवाओं की सुविधा यथावत जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories