MLA Virendra Raghuvanshi : कांग्रेस पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी में दिया पार्टी से इस्तीफा, मनाने के लिए फोन कर रहे बड़े पदाधिकारी

MLA Virendra Raghuvanshi : भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में आंतरिक असंतोष एक बार फिर सामने आया है। शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार सुबह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। जैसे ही उनका इस्तीफा सार्वजनिक हुआ, पार्टी नेतृत्व में हलचल मच गई। बाद में जब यह पता चला कि रघुवंशी ने नाराज होकर इस्तीफा दिया है, तो वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश शुरू कर दी। कई फोन कॉल्स और बातचीत के बाद रघुवंशी ने अपना रुख नरम किया और सोशल मीडिया से इस्तीफा वापस ले लिया।

MLA Virendra Raghuvanshi : बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर किए जाने के चलते रघुवंशी नाराज थे। दरअसल, कांग्रेस में इन दिनों जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और शिवपुरी में रघुवंशी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार, बाहर से आए नेताओं को पांच साल तक कोई पद नहीं देने का नियम लागू है। इसी कारण उनका नाम दौड़ से बाहर कर दिया गया, जिससे वे आहत हो गए।

MLA Virendra Raghuvanshi : रघुवंशी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा गया इस्तीफा सार्वजनिक किया था। लेकिन शाम होते-होते उन्होंने पोस्ट हटा दी। कांग्रेस पहले भी रघुवंशी को अपनी पार्टी में शामिल कर चुकी थी, लेकिन वे बीच में बीजेपी में चले गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव के समय वे दोबारा कांग्रेस में लौटे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें कैसे संतुष्ट करता है और आने वाले समय में उनके लिए पार्टी में क्या भूमिका तय होती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories