Raigarh Police Operation Aaghat: पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने वाले तस्कर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Nishaanebaz.com-Raigarh Police Operation Aaghat: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा खपाने आ रहे एक तस्कर और उससे गांजा मंगाने वाले मुख्य खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो महंगे मोबाइल फोन सहित कुल 2.40 लाख रुपये की मशरूका जब्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना पुसौर के थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BR 3641) से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर के रास्ते रायगढ़ की तरफ आ रहा है।

इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तुरंत ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी (नाकेबंदी) की।

तस्कर और खरीदार इस तरह आए गिरफ्त में

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम लव सा (30 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा), हालमुकाम चक्रधर कॉलोनी, चंद्रपुर (जिला सक्ती) बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 3 पैकेटों में कुल 2.893 किलो गांजा (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में उसने गांजा ओडिशा से लाने की बात स्वीकार की, जिस पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 267/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी लव सा के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गांजा मंगाने वाले मुख्य खरीदार राजू दास महंत (39 वर्ष), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़ (रायगढ़) को भी धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि राजू दास महंत ने मोबाइल फोन के जरिए लव सा से संपर्क कर 3 किलो गांजा मंगाया था और इसके एवज में कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ₹14,850 ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने आरोपी राजू दास महंत के पास से दो वीवो (Vivo) स्मार्टफोन्स भी जब्त किए हैं।

जप्त सामग्री का विवरण:

  • अवैध गांजा: लगभग 2.893 किलोग्राम (कीमत ₹1,40,000)

  • परिवहन साधन: होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000)

  • संचार साधन: दो वीवो मोबाइल फोन (कीमत ₹50,000)

  • कुल जप्त संपत्ति: लगभग ₹2,40,000

सराहनीय पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, श्यामदास महंत और आरक्षक महेश चौहान, तारिक अनवर व दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर और खरीदार, दोनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।” —  शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

Read More : Rewa Serial Theft Case: रीवा के समान थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, शिक्षक और डॉक्टर के घर से 80 लाख से ज्यादा की चोरी

रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से नशेडिय़ों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को और अधिक तेजी से जारी रखा जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *