Chhattisgarh Business: रायपुर में माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार कल; युवाओं को मिलेंगे सफल उद्योग संचालन के गुरुमंत्र

VIKASH KHALKHO

Chhattisgarh Business: रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित विमतारा में कल यानी मंगलवार को माहेश्वरी समाज के युवा उद्यमियों, नए स्टार्टअप्स और पारंपरिक व्यापारियों को आधुनिक दौर में मार्गदर्शन देने के लिए एक वृहद व्यापारिक सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवा व्यापारियों को मौजूदा दौर में बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से मिल रही कड़ी चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक रास्ते दिखाना और सफल उद्योग संचालित करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी कुणाल राठी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर समाज के युवाओं और महिला उद्यमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

देशभर के दिग्गज कॉर्पोरेट लीडर्स और सफल उद्यमी साझा करेंगे अनुभव

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक निलेश मुंदडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में देश के सुप्रसिद्ध औद्योगिक घराने ‘आर.आर. केबल’ (RR Kabel) के चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद काबरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके अलावा अखिल भारतवर्षीय युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या तथा पूर्व युवा राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण सोमानी भी युवाओं को संबोधित करेंगे।

इतना ही नहीं, मध्य भारत के कई दिग्गज कारोबारी जैसे कमल ऑयल के सुनील मुंदडा, आरती ग्रुप के चेयरमैन छगन मुंदडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर गणेश भट्टड़, आनंद इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी चतुर्भुज राठी, इन्लैंड वर्ल्ड लॉजिस्टिक्स के एमडी प्रवीण सोमानी व शुभम पॉलिस्पिन के फाउंडर अनिल सोमानी भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे। ये सभी अनुभवी नाम युवा पीढ़ी को अपने ब्रांड को स्थापित करने, बाजार की बारीकियों को समझने और व्यापारिक कठिनाइयों का हल निकालकर आगे बढ़ने का विशेष मार्गदर्शन देंगे।

तैयारियां पूरी: 300 से अधिक प्रतिभागियों के जुटने की संभावना, महिलाओं की भी रहेगी बड़ी मौजूदगी

इस भव्य आयोजन को पूरी तरह सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समाज की एक विशेष रणनीतिक बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रबंधन टीम में मुख्य रूप से राजीव मुंदडा, अशोक मुंदडा, राज बागड़ी, सीए अमित राठी, गौरव दम्मानी, कृष्णा लखोटिया, राकेश सोमानी, ललित सोमानी, रमेश झांवर, ऋषभ चांडक, शरद सारडा, कृतिका नत्थानी, विद्या काबरा, प्रदीप माहेश्वरी, सिद्धांत डागा और देवेश बागड़ी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *