Bilaspur News : खेत में मिली महिला की लाश, कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर | Bilaspur News : कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव में सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कुंवरिया बाई के रूप में हुई है, जिसकी लाश उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर खार में पाई गई। महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के निशान हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

Bilaspur News : सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतका की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घर से लापता अन्य परिजनों की तलाश भी की जा रही है।

फिलहाल, हत्यारे और हत्या के कारणों का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories