Gwalior News : नौकरी की तलाश में दुबई गए युवक की आई मौत की खबर, परिवार का रो,रो कर बुरा हाल…..

Parivesh
नौकरी की तलाश में दुबई गए युवक की आई मौत की खबर

ग्वालियर। Gwalior News : सैनिक कॉलोनी, पिंटो पार्क इलाके में उस वक्त मातम पसर गया जब दुबई में लापता युवक सूरज शर्मा की मौत की खबर घर पहुंची। 18 मई को नौकरी की तलाश में दुबई गए सूरज से 25 मई को आखिरी बार उसकी पत्नी की बात हुई थी। इसके बाद वह लापता हो गया और 24 दिन बीत जाने के बाद उसका डेथ सर्टिफिकेट सामने आया।

Gwalior News : परिजनों के मुताबिक, ग्वालियर पुलिस ने उन्हें दिल्ली से आई कॉल के बाद सूरज की मौत की सूचना दी। बताया गया कि सूरज की मौत एक्सीडेंट से हुई है। घटना की पुष्टि एक सोशल वर्कर द्वारा दुबई से भेजे गए डेथ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों से हुई।

सूरज की पत्नी ने भारत सरकार और दूतावास से गुहार लगाई है कि उसके पति का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए। मौत से पहले सूरज का एक आखिरी वीडियो भी सामने आया है। जैसे ही मौत की सूचना घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली रवाना हो चुके हैं ताकि सूरज का शव देश लाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *