Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Indian Railway Cancels 16 Trains Chakradharpur Division: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी:...

Indian Railway Cancels 16 Trains Chakradharpur Division: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के कारण 16 ट्रेनें रद्द

CG Train

रायपुर [Nishanebaaz News]Indian-Railway-Cancels-16-Trains-Chakradharpur-Division। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेलवे लाइन की कमीशनिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस तकनीकी विस्तार के लिए रेलवे द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (Non-Interlocking Work) किया जाएगा। अलग-अलग चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान 16 प्रमुख एक्सप्रेस एवं स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के निरस्त होने, मार्ग बदलने और रि-शेड्यूल होने से छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची:

  • 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों ओर से रद्द रहेगी।

  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को टाटानगर से रद्द रहेगी।

  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से निरस्त रहेगी।

  • 12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 28 सितंबर व 12 अक्टूबर को नांदेड़ से तथा 30 सितंबर व 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।

  • 01001/01002 एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल: 29 सितंबर को एलटीटी से तथा 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।

  • 18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 1 व 13 अक्टूबर को हटिया से तथा 2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रद्द रहेगी।

  • 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को बिलासपुर से तथा 10 अक्टूबर को बक्सर से रद्द रहेगी।

  • 12812/12811 हटिया-एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को हटिया से तथा 12 अक्टूबर को एलटीटी से रद्द रहेगी।

  • 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को हावड़ा से तथा 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रद्द रहेगी।

  • 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर 2026 को दोनों ओर से निरस्त रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस का बदला मार्ग, गीतांजलि 2 घंटे देरी से चलेगी रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव भी किया है:

  • 18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर 2026 को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर संचालित की जाएगी।

  • 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here