Korba Accident : ट्रैक्टर की चपेट में आए चाचा-भतीजे, मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई नो एंट्री

0
139
Korba Accident
Korba Accident

Korba Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जैसे कारण लगातार दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। शुक्रवार रात एक और दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Korba Accident : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, मौके पर मौत

Korba Accident : हादसा कोरबा-चंपा मार्ग पर ऊरगा इलाके में हुआ, जहां बरीडीह निवासी 30 वर्षीय अयोध्या पटेल और 40 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बाइक से घर लौटते समय दोनों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Korba Accident : हादसे के बाद उग्र हुए ग्रामीण, किया चक्काजाम

Korba Accident : घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे कोरबा-चंपा मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन परेशान होते रहे। आखिरकार प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, तब जाकर जाम खत्म हुआ।

Korba Accident : 12 घंटे का नो एंट्री आदेश, भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Korba Accident : प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ऊरगा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब इस मार्ग को 12 घंटे के लिए ‘नो एंट्री’ घोषित कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Korba Accident : परिजनों को मुआवजा और रोजगार का आश्वासन

Korba Accident : हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही एक परिजन को निजी रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

Korba Accident : इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि प्रशासन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करे और सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here