Burhanpur Crime : दिल दहला देने वाली घटना, साढ़े चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, फांसी देने की मांग

0
118
Burhanpur Crime
Burhanpur Crime

Burhanpur Crime : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, ग्राम पंचायत सीतापुर के ग्राम निमपडा में 47 वर्षीय रतन सिंग ने साढ़े चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Burhanpur Crime : बुरहानपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने आरोपी रतन सिंग को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे न्यायालय में पेश किया,इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।

 

Burhanpur Crime : पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Burhanpur Crime : इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक बड़ा कलंक हैं और हमें अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमें अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here