cg news: गरियाबंद में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन,ऑडियो वायरल होने के बाद एसआई निलंबित

Parivesh

cg news: Gariaband: पैसे लेने की कथित मांग से जुड़े ऑडियो के वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में पदस्थ एक एसआई को एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इस बीच मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार सड़क पर उतर आया और न्याय की गुहार लगाई।

CG NEWS : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: धमतरी में दो गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के शुरुआती दौर से ही कोतवाली पुलिस ने उनके साथ न्याय नहीं किया। इसी के विरोध में पीड़ित परिवार के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि होली के दिन 4 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के बारुला गांव में ममता किरण यादव के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि दूसरे गुट ने महिला के साथ बर्बरता की, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते उन्होंने पहले कोतवाली पहुंचकर पीड़ित परिवार के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी।

cg news: Gariaband: पीड़ित पक्ष का कहना है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, बल्कि उल्टा पीड़िता के पति नंदकुमार के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

CG NEWS : देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार: गुढ़ियारी में पुलिस की कार्रवाई, पुराना अपराधी भी निकला

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें समझौता कराने के नाम पर पैसे की मांग की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि यह बातचीत पीड़िता के पति नंदकुमार और संबंधित एसआई के बीच की है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एसआई को निलंबित कर दिया और मामले की जांच एसडीओपी को सौंप दी है।

cg news: Gariaband: पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *