Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh khabar-ka-asar-cmho-order-revised:“खबर का असर: 24 घंटे में बदला CMHO का आदेश, अब सभी...

khabar-ka-asar-cmho-order-revised:“खबर का असर: 24 घंटे में बदला CMHO का आदेश, अब सभी कर्मचारियों पर आधार अटेंडेंस लागू”

khabar-ka-asar-cmho-order-revised: राजनांदगांव में आधार आधारित उपस्थिति को लेकर जारी CMHO के आदेश ने 24 घंटे के भीतर नया मोड़ ले लिया। पहले जारी आदेश में केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए आधार बेस अटेंडेंस अनिवार्य करते हुए उसी आधार पर वेतन आहरण के निर्देश दिए गए थे, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में नाराजगी बढ़ गई थी।

मामला चर्चा में आने और कर्मचारियों के विरोध के बाद CMHO कार्यालय ने आदेश में संशोधन कर दिया। अब नियमित, संविदा, डीएमएफ सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 100 प्रतिशत आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

rajnandgaon-nhm-employees: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में बवाल! सिर्फ NHM कर्मचारियों पर आधार अटेंडेंस लागू, भेदभाव के आरोप

khabar-ka-asar-cmho-order-revised: संशोधित आदेश में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक और विभागीय कर्मचारियों को आधार आधारित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पहले केवल NHM कर्मचारियों पर यह नियम लागू किए जाने को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मंत्रालय स्तर तक चर्चा तेज हो गई थी। जबकि शासन पहले ही सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति लागू करने के निर्देश जारी कर चुका है।

khabar-ka-asar-cmho-order-revised: एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने संशोधित आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं और प्रदेश की जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here