Thursday, May 21, 2026
35 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में 14 मंत्री पर संग्राम: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, हाईकोर्ट जाने की चर्चा तेज, अमरजीत भगत ने दागे सवाल

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर गर्माई हुई है। राज्य में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच संवैधानिक बहस छिड़ गई है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर तंज कसते हुए इसे “फूफा यूनियन” से जोड़कर विवाद को और तीखा कर दिया है।

CG NEWS : महंत ने उठाया संवैधानिक सवाल

CG NEWS : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने 14वें मंत्री की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है। महंत ने संविधान के अनुच्छेद 164(1 क) का हवाला देते हुए कहा कि विधानसभा की कुल 90 सीटों में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15% यानी 13.5 से अधिक नहीं हो सकती। वर्तमान में 14 मंत्री बनाए जाने से यह संख्या सीमा से अधिक हो गई है। महंत ने स्पष्ट कहा कि इस स्थिति में एक मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए।

CG NEWS : बैज बोले- गजट नोटिफिकेशन दिखाए सरकार

CG NEWS : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को साय मंत्रिमंडल के फेरबदल को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार से सवाल किया कि अतिरिक्त मंत्री के लिए अनुमति कब ली गई और इसका गजट नोटिफिकेशन कब जारी हुआ? उन्होंने कहा कि यदि बिना अनुमति के शपथ दिलाई गई है तो यह मंत्रिमंडल फर्जी है।

CG NEWS : अमरजीत का भाजपा पर तंज

CG NEWS : इधर, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि यदि भाजपा ने मंत्री पद बढ़ाने की अनुमति मांग ली होती तो 4-5 पद और मिल जाते और आज “फूफा यूनियन” की स्थिति नहीं बनती। भगत ने कहा कि संवैधानिक और असंवैधानिक की बहस से इतर असल मुद्दा भाजपा की सत्ता लोलुपता और राजनीतिक गणित है।

CG NEWS : हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी

CG NEWS : कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण पर विधि विशेषज्ञों से रायशुमारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने पर विचार कर रही है। अगर कांग्रेस खुद कोर्ट नहीं जाती तो संभव है कि किसी और के माध्यम से 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती दी जाए।

CG NEWS : राजनीतिक गलियारों में हलचल

CG NEWS : इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस संवैधानिक प्रावधान का हवाला दे रही है, वहीं भाजपा इसे राजनीतिक नौटंकी बताकर कांग्रेस पर पलटवार कर रही है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री का मुद्दा आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक और कानूनी संग्राम खड़ा कर सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाती है या फिर राज्यपाल इस पर कोई निर्णायक कदम उठाते हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories