Jodhpur Crime News : टीचर मां ने बेटी संग लगाई खुद को आग, सुसाइड नोट में उजागर ससुराल के काले राज…..

Parivesh
Jodhpur Crime News

Jodhpur Crime News : जोधपुर | ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड के बाद अब राजस्थान के जोधपुर से भी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में शुक्रवार को संजू बिश्नोई नामक विवाहिता ने अपनी मासूम बेटी यशस्वी संग खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Jodhpur Crime News : संजू पेशे से टीचर थीं और स्कूल से लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें पति दिलीप बिश्नोई, सास-ससुर, ननद सहित गणपत सिंह नामक व्यक्ति पर दहेज प्रताड़ना और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घटना के समय पति और ससुराल वाले घर पर नहीं थे। गांव में धुआं उठते देख ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

शनिवार को मां-बेटी का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में एक साथ किया गया। पुलिस ने पति, ससुराल पक्ष और गणपत सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह घटना समाज में दहेज उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से गहरे सवाल खड़े करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *