दो राज्यों में चुनावी घमासान! पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, 3.7 करोड़ वोटर करेंगे फैसला

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश के दो प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

बंगाल में 152 सीटों पर मुकाबला

पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं और करीब 3.7 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।

TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर

बंगाल में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है।
Read more : भोपाल : CM हाउस के पास दिया धरना दिया तो खैर नहीं! सामने आया भोपाल पुलिस कमिश्नर का नया आदेश

तमिलनाडु में सभी सीटों पर मतदान

तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। यहां मुकाबला DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP गठबंधन के बीच है।

त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच

इस बार तमिलनाडु में अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी TVK के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा और निगरानी

दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

मतदान का समय और नतीजे

वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बंगाल के बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

वोटरों का आंकड़ा

बंगाल में कुल 3.7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 400 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। राज्य में 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *