मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि जब तक सीजफायर उल्लंघन और नाकेबंदी जारी है, तब तक यह संभव नहीं है।

नाकेबंदी पर अमेरिका पर आरोप

गालिबाफ ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है और यह दुनिया को बंधक बनाने जैसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है जब नाकेबंदी समाप्त हो।
Read more : दो राज्यों में चुनावी घमासान! पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, 3.7 करोड़ वोटर करेंगे फैसला

बातचीत की कोशिशें तेज

दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद दोनों देश बातचीत की टेबल पर लौट सकते हैं।

होर्मुज में तनाव बढ़ा

ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया। इससे पहले इन जहाजों पर गोलीबारी की भी खबर सामने आई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वैश्विक असर दिखने लगा

तनाव के कारण यूरोप की बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने 20,000 उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी और क्षेत्रीय अस्थिरता इसका मुख्य कारण बताया गया है।

ऊर्जा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव की आशंका है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories