Sunday, June 7, 2026
42.2 C
Raipur

Pune Rave Party: आधी रात पुणे पुलिस का मेगा एक्शन! 49 महिलाओं समेत 156 हिरासत में; 85 लाख रुपये का माल जब्त

Pune Rave Party: पुणे। पुणे पुलिस ने नशीली दवाओं और अवैध देर रात तक चलने वाली पार्टियों के खिलाफ एक बेहद बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। शनिवार की देर रात आलंदी-तुलापूर रोड पर स्थित एक आलीशान बंगले, जिसे ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ नाम दिया गया था, में चल रही हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। देर रात हुई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने मौके से भारी अफरा-तफरी के बीच 156 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए इन 156 हाई-प्रोफाइल लोगों में 107 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब, गांजा और हुक्का सामग्री जब्त की गई है।

'प्रोजेक्ट X' के नाम से चल रही थी रेव पार्टी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आधी रात में मारी रेड; 60 से 70 युवक-युवतियां हिरासत में

रेड पड़ते ही रईसजादों में मची अफरा-तफरी, घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस प्रशासन को पुख्ता इनपुट मिला था कि उक्त आलीशान बंगले में देर रात तक बेहद तेज आवाज में डीजे, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर, शराब और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के साथ एक बड़े स्तर की पार्टी आयोजित की गई है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस की विशेष टीमों ने पूरे बंगले को चारों तरफ से घेर लिया और एक साथ धावा बोल दिया। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से पार्टी में मदहोश अमीर घरानों के युवकों और युवतियों में हड़कंप मच गया। कुछ रसूखदारों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने सबको मौके पर ही धर दबोचा।

लिकर परमिट की अवधि खत्म होते ही टपकी पुलिस

शुरुआती जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में यह अहम बात सामने आई है कि इस कमर्शियल पार्टी के लिए आयोजकों को जो ‘लिकर परमिट’ (शराब परोसने की सरकारी अनुमति) मिला था, वह 6 जून 2026 की रात 11:30 बजे तक ही वैध था। समय अवधि समाप्त होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर कार्यक्रम को आगे जारी रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से करीब 3 ग्राम गांजा (प्रतिबंधित मादक पदार्थ) बरामद किया है। इसके अलावा तीन महंगे हुक्का पॉट और 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर भी जब्त किए गए हैं।

करीब 10 लाख की शराब सहित 85 लाख का माल जब्त

पार्टी के भीतर चल रही विलासिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने बंगले के अंदर से भारी मात्रा में महंगी और विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस पूरी छापेमारी में जब्त की गई गाड़ियों, संदिग्ध सामग्रियों और शराब की कुल सामूहिक कीमत लगभग 85 लाख रुपये है। जांच अधिकारी ने बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ और शराब को रासायनिक परीक्षण (Chemical Analysis) के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

3 नाबालिगों की मौजूदगी से मामले में नया मोड़

पुलिस की पड़ताल में एक और बेहद संवेदनशील और गंभीर खुलासा हुआ है। इस कथित रेव पार्टी में शामिल लोगों में तीन व्यक्ति ऐसे पाए गए हैं, जिनकी उम्र कानूनन 21 वर्ष (शराब पीने की वैध उम्र) से कम थी। ऐसे में नियमों और आबकारी कानून के खुले उल्लंघन और इतनी कम उम्र के युवाओं व नाबालिगों की इस संदिग्ध प्रोफाइल वाले कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर पुणे पुलिस अब पोक्सो और जुवेनाइल एक्ट के अलग कोण से भी गहराई से जांच कर रही है।

ब्लेज और स्टार लाइट एंटरटेनमेंट के मालिकों पर लगा आरोप

इस पूरे मामले की एफआईआर में ‘ब्लेज एंटरटेनमेंट’ के आयमन शेख और ‘स्टार लाइट एंटरटेनमेंट’ के यश चौधरी को इस पूरी रेव पार्टी के मुख्य सूत्रधार और प्रमुख आयोजकों के तौर पर नामजद किया गया है। इन दोनों इवेंट प्लानर्स पर व्यावसायिक लाभ के लिए युवाओं को नशे की ओर धकेलने और नियमों के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने के लिए पार्टी के आयोजन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े बंगले के मालिक और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका को भी सरगर्मी से टटोल रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories