Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Rewa Road Rage Attack: कार टकराने के विवाद में दबंगों का सड़क...

Rewa Road Rage Attack: कार टकराने के विवाद में दबंगों का सड़क पर तांडव, युवक को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

Rewa Road Rage Attack: रीवा। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मामूली वाहन टक्कर का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। स्वागत भवन के सामने सड़क पर कुछ दबंगों ने युवक और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हैरियर वाहन से उतरे पांच लोगों ने पहले स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ की और फिर दोनों भाइयों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Rewa Road Rage Attack: जानकारी के अनुसार व्यवहारी निवासी सुधांशु सिंह अपने छोटे भाई के साथ स्कॉर्पियो वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान स्वागत भवन के सामने उनकी गाड़ी की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे वाहन में सवार पांच लोग गुस्से में वाहन से उतर आए।

READ MORE: Jabalpur Gun Misfire: सुरक्षा के लिए उठाई लाइसेंसी बंदूक बनी मौत की वजह, पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की दर्दनाक मौत

Rewa Road Rage Attack: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले स्कॉर्पियो के कांच तोड़े और फिर दोनों भाइयों को जबरन वाहन से बाहर निकाल लिया। इसके बाद बेल्ट निकालकर सड़क पर ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाई खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, लेकिन आरोपी उन्हें दौड़ाकर मारते रहे।

Rewa Road Rage Attack: घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ मौजूद थी। बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक मौके पर मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि पीड़ित युवक मदद की गुहार लगाते रहे।

Rewa Road Rage Attack: मारपीट और तोड़फोड़ के बाद पीड़ित पक्ष क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो लेकर सीधे सिविल लाइंस थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुधांशु सिंह ने पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं।

Rewa Road Rage Attack: पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Barwani Liquor Seizure: भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ी सैकड़ों पेटियों की खेप; चालक फरार

Rewa Road Rage Attack: यह घटना शहर में बढ़ती दबंगई और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, जहां मामूली विवाद के बाद बीच सड़क पर इस तरह की हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here