Jabalpur Gun Misfire: सुरक्षा के लिए उठाई लाइसेंसी बंदूक बनी मौत की वजह, पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की दर्दनाक मौत

Jabalpur Gun Misfire: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से चली गोली लगने के कारण मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश मिसफायरिंग का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Jabalpur Gun Misfire: जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले संगीता रजक के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा बमबाजी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद से परिवार सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क था और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात घर के बाहर अचानक कुछ हलचल सुनाई दी, जिससे परिवार के सदस्य सतर्क हो गए।

READ MORE: Jabalpur Woman Protest: जबलपुर के मदन महल थाने में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप, युवती ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; महिला स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jabalpur Gun Misfire: परिजनों के मुताबिक संगीता रजक के पति और देवर घर के बाहर स्थिति देखने के लिए दौड़े। इसी दौरान संगीता रजक भी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक लेकर बरामदे तक पहुंचीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह बंदूक अपने परिजनों को दे सकें। लेकिन इसी बीच अचानक बंदूक से गोली चल गई।

Jabalpur Gun Misfire: गोली सीधे उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Jabalpur Gun Misfire: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त कर ली है। जांच के दौरान बंदूक में एक कारतूस फायर हुआ और एक जिंदा कारतूस लोड पाया गया। इसके अलावा घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

Jabalpur Gun Misfire: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश मिसफायरिंग का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली तकनीकी खराबी, लापरवाही या किसी अन्य वजह से चली।

READ MORE: M.P News: उज्जैन में युवक रहस्यमय ढंग से लापता, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग,परिवार की बढ़ी चिंता

Jabalpur Gun Misfire: संगीता रजक स्थानीय राजनीति में सक्रिय थीं और भाजपा से जुड़ी हुई थीं। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने एक बार फिर हथियारों के सुरक्षित उपयोग और सावधानी की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories