Harda Youth Suicide Case: शादी के 6 महीने बाद नवविवाहित युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, कीटनाशक पीने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Anuj Nirala

 Harda Youth Suicide Case: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहित युवक ने कथित तौर पर कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। घटना छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वा की है। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Harda Youth Suicide Case: जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लोकेश देवड़ा (28), पिता पूनमचंद देवड़ा, निवासी ग्राम पड़वा के रूप में हुई है। लोकेश इंदौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ वहीं किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी इसी वर्ष जनवरी माह में बसंत पंचमी के अवसर पर हुई थी।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी दिलचस्पी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के मुकाबले BJP ने महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

Harda Youth Suicide Case: बताया जा रहा है कि 4 जून को लोकेश अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने के बाद गांव लौट आया था। इसके दो दिन बाद 6 जून की रात खाना खाने के पश्चात उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल खिरकिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

Harda Youth Suicide Case: प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

Harda Youth Suicide Case: परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से पति-पत्नी इंदौर में साथ रह रहे थे और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। युवक द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

READ MORE: Indore BJP RSS Dispute: इंदौर में कुत्ते को खाना खिलाने पर विवाद भाजपा नेता और संघ स्वयंसेवक के बीच जमकर मारपीट

Harda Youth Suicide Case: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *