Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP TOP News : एमपी में 2 और जहरीले कफ सिरप मिले,...

MP TOP News : एमपी में 2 और जहरीले कफ सिरप मिले, 500 पदों पर SI भर्ती, समेत 5 बड़ी खबरें…

MP TOP News
MP TOP News

1. मानसून विदाई: भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज बारिश की संभावना
भोपाल। मानसून अब विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते बादल अभी भी बरस रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार में बने चक्रवाती घेरे का असर मध्यप्रदेश पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के साथ 10 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।

2. कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस भोपाल में आज से शुरू
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 7-8 अक्टूबर को दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। प्रदेशभर के कलेक्टर और कमिश्नर भाग लेंगे। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा होगी।

3. सीएम हेल्पलाइन पर अब जारि होगी जनसुनवाई
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई के आवेदन अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज होंगे। सभी विभाग प्रमुख और कलेक्टर अनिवार्य करेंगे पोर्टल पर एंट्री। 10 से अधिक शिकायत करने वालों पर एक दिन का प्रतिबंध लगेगा, जबकि श्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन।

4. मध्यप्रदेश में 2 और जहरीले कफ सिरप मिले
भोपाल। री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर सिरप में डाय-एथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई गई। दोनों सिरप गुजरात की कंपनियों में बने थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन सिरपों पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक तीन सिरप फेल हो चुके हैं, बच्चों की सेहत पर बढ़ा खतरा।

5. SI भर्ती 2025: युवाओं के लिए बड़ी खबर
भोपाल। प्रदेश में 500 पदों पर SI भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती का नोटिफिकेशन ESB ने जारी किया है। यह अवसर प्रदेश के युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here