Kawardha Accident News: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sanjay Sahu
Kawardha Accident News

Kawardha Accident News: कवर्धा। कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहारा थाना क्षेत्र के बानो बैरियल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Kawardha Accident News: मृतक की पहचान जमुनिया निवासी **अर्जुन बैगा** के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और हाइवा उसके ऊपर से गुजर गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही जान चली गई।

Kawardha Accident News: घटना की सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *