M.P Crime : सतना में 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीले ड्रम में छिपाया शव

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक कॉलोनी में 11 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद शव को नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

घर लौटने पर मां को हुआ शक

मृतक की पहचान शिवराज रजक के रूप में हुई है, जो 5वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार दोपहर जब उसकी मां काम से घर लौटीं तो उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद पाया। बेटे के न मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Read More  : इंदौर में पुलिस गश्त को बदमाशों की खुली चुनौती, कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी

खून के निशानों ने खोला राज

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर का मंजर बेहद भयावह था—फर्श, दीवारों और बिस्तर पर खून के छींटे पड़े थे। तलाशी के दौरान पुलिस को नीले ड्रम में बच्चे का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पड़ोसी पर हत्या का शक

प्रारंभिक जांच में पड़ोस में आयरन की दुकान चलाने वाले मथुरा रजक पर शक जताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का बच्चे के पिता रमेश रजक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, और इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

अकेलेपन का फायदा उठाया

घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। मां, भाई और बहन अपने-अपने काम से बाहर थे, जबकि पिता महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करते हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुसकर हत्या कर दी।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसने अपनी दुकान बंद कर दी है और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा है। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *