Monday, December 15, 2025
24.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 3 Sept 2025 : निशाने पर आज : छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, जशपुर में बड़ा हादसा 3 की मौत, इंदौर के स्वच्छता मॉडल का दुनिया में बज रहा डंका, बिलासपुर में होगी वोट चोरी-गद्दी छोड़ रैली, किराना दुकान में अवैध शराब का जखीरा, खेत में फेंके किसानों के आधार कार्ड…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ ही दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई का केंद्र मुख्य रूप से कृषि व्यवसायियों के ठिकाने बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED टीम ने दबिश दी। इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। रायपुर में अलग-अलग 8 से 10 स्थानों पर छापेमारी  ED ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह छापेमारी किस मामले या घोटाले से जुड़ी है। मामले की पूरी जानकारी आने पर अपडेट दिया जाएगा।

2 . जशपुर में बड़ा हादसा 3 की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों के लिए खुशियों भरा दिन कांपती दर्दनाक घटना में बदल गया। ग्राम जुरूड़ांड़ के बगीचा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने लौट रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घायलों को तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। स्थानीय लोग इस हादसे से सकते में हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

3 . इंदौर के स्वच्छता मॉडल का दुनिया में बज रहा डंका

इंदौर।स्वच्छता में देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इंदौर नगर निगम के कामकाज को देखने अब विदेश से भी टीमें आ रही हैं। बुधवार को लैटिन अमेरिका के चार देशों – ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर और ग्वाटेमाला से आए अधिकारियों और विशेषज्ञों का प्रतिनिधि मंडल इंदौर पहुंचा। यह दल शहर के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रतिनिधियों का कहना है कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। यही कारण है कि यहां के अनुभवों और मॉडल को अपने देशों में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

4 . बिलासपुर में होगी वोट चोरी-गद्दी छोड़ रैली

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रणाली में धांधली के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने आगामी 9 सितंबर को बिलासपुर में ‘वोट चोरी-गद्दी छोड़’ रैली आयोजित करने का फैसला किया है। मंगलवार को राजीव भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बैज ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ रैली की रणनीति बनाई और संगठनात्मक कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा भी की।

5 . किराना दुकान में अवैध शराब का जखीरा

CG BIG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर बुधवार को आबकारी वृत्त पंडरिया क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम तेलियापानी (थाना कुकदूर) में दबिश दी। यहां मध्यप्रदेश के बजाग निवासी सतीश कुमार साहू अपनी किराना दुकान में अवैध शराब बेच रहा था। आबकारी विभाग की टीम ने एक नकली ग्राहक भेजकर सूचना की पुष्टि की और फिर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 16 प्रिंस लेमन देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा 2.7 बल्क लीटर थी।

6 . खेत में फेंके किसानों के आधार कार्ड

Jabalpur Big News : जबलपुर, मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के पाटन स्थित गुरु पिपरिया डबल लॉक केंद्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। किसानों के ओरिजिनल आधार कार्ड मक्के के खेत में फेंके हुए मिले हैं, जिससे खाद वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का शक पैदा हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया है कि डीएपी खाद पाने के लिए उन्होंने अपने ओरिजिनल आधार कार्ड डबल लॉक केंद्र में जमा कराए थे, लेकिन खाद नहीं मिली। अब उनके आधार कार्ड पास के खेत में बिखरे मिले हैं। इस मामले पर जब डबल लॉक केंद्र प्रभारी रामदास चौकसे से बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, गुस्साए किसानों ने आरोप लगाया है कि केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों ने डीएपी खाद को कालाबाजारी में बेच दिया है, जिसके कारण उन्हें खाद नहीं मिली और उनके पहचान पत्रों को फेंक दिया गया।

7 . बलरामपुर लूतिया डैम टूटने से तबाही, 2 की मौत, चार लापता

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण लूतिया डैम अचानक टूट गया, जिससे इलाके में भयावह तबाही का मंजर सामने आया। डैम के नीचे बसे दो घर पूरी तरह बह गए। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तातापानी चौकी क्षेत्र में स्थित लगभग 50 साल पुराना लूतिया बांध बारिश के चलते रात 10 बजे अचानक टूट गया। डैम टूटने के बाद पानी की विशाल लहर ने नीचे बसे मकानों को पूरी तरह बहा दिया और कई मवेशियों की भी मौत हो गई। कुछ मवेशियों के बह जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

8 . भू-माफियाओं पर ED का बड़ा एक्शन, 12 ठिकानों पर छापेमारी

Breaking News : जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर में जमीन से जुड़े घोटालों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीम ने शहर के भू-माफियाओं और बड़े कारोबारियों से जुड़े 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में ईडी की टीम ने भू-माफिया ज्ञानचंद अग्रवाल और गोवर्धन अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा, ग्रैंड उनियारा होटल के मालिक दलपत सिंह, प्रभुलाल चोपड़ा और JKD ग्रुप से जुड़े परिसरों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ज्ञानचंद अग्रवाल के गोपालपुरा और मानसरोवर स्थित ऑफिस में भी छापे मारे गए हैं।

9 . छत्तीसगढ़ को मिलेगी 4 नई ट्रेनों की सौगात

छत्तीसगढ़ को जल्द ही रेल सुविधाओं के मामले में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। बिलासपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है, और हरी झंडी मिलते ही इन सेवाओं का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

10 . गणेश विसर्जन के लिए शहर में वन-वे ट्रैफिक, NGT नियमों का होगा पालन

Ganesh Visarjan 2025 : रायपुर। इस वर्ष गणेश चतुर्थी के बाद 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन रायपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन खारून नदी के किनारे महादेव घाट पर बनाए गए विशेष कुंड में किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त ने बताया कि गणेश विसर्जन की शोभायात्रा शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती, लाखे नगर और सुंदर नगर होते हुए महादेव घाट पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लाखे नगर चौक से महादेव घाट तक वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10 Evening : देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 Evening : देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Israel Air Strikes Gaza: Israel हमले में Hamas का टॉप कमांडर Raad Saad की मौ*त...

Israel Air Strikes Gaza: Israel हमले में Hamas का टॉप कमांडर Raad Saad की मौ*त...

Mega Cold Wave Alert! 17 Dec से भयंकर ठंड, MP-CG में रिकॉर्ड टूटा, Delhi में GRAP-IV लागू!

Mega Cold Wave Alert! 17 Dec से भयंकर ठंड, MP-CG में रिकॉर्ड टूटा, Delhi में GRAP-IV लागू!

CG Assembly Winter Session: पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा, Congress ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

CG Assembly Winter Session: पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा, Congress ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

CG Coal Scam :  570 करोड़ कोल स्कैम, सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे!, कौन है राकेश जैन?#cg #coalscam

CG Coal Scam : 570 करोड़ कोल स्कैम, सूर्यकांत को 50 करोड़ भेजे!, कौन है राकेश जैन?#cg #coalscam

GST Raid Actress Ankita–Vicky Family : एक्ट्रेस Ankita Lokhande-Vicky Jain के परिवार में GST रेड...

GST Raid Actress Ankita–Vicky Family : एक्ट्रेस Ankita Lokhande-Vicky Jain के परिवार में GST रेड...

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh वालों को मिलेगा Free  में घूमने का मौका, खर्च उठाएगी सरकार...

Chhattisgarh वालों को मिलेगा Free में घूमने का मौका, खर्च उठाएगी सरकार...

Chhattisgarh के किसानो को मिलेगा 24 × 7 टोकन...

Chhattisgarh के किसानो को मिलेगा 24 × 7 टोकन...

Chhattisgarh में 3 दिन Government कामकाज ठप, Strike पर कर्मचारी...

Chhattisgarh में 3 दिन Government कामकाज ठप, Strike पर कर्मचारी...

Chhattisgarh की महिलाओं को मिलेगा Free सिलेंडर...

Chhattisgarh की महिलाओं को मिलेगा Free सिलेंडर...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular this week

Topics

Chhattisgarh Assembly Session : शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, स्थगन प्रस्ताव से सदन में हंगामे के आसार….

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू...

Related Articles

Popular Categories