Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh खाकी का स्टंट : एक बाइक पर तीन पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो से...

खाकी का स्टंट : एक बाइक पर तीन पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो से उठे सवाल….

खाकी का स्टंट
खाकी का स्टंट

खाकी का स्टंट : कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी में पुलिसकर्मियों की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मोटरसाइकिल पर तीन पुलिसकर्मी बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है।

खाकी का स्टंट : वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल चला रहा पुलिसकर्मी एक हाथ से गाड़ी का हैंडल पकड़े है और दूसरे हाथ से मास्क को संभाले हुए है। यह घटना कटनी के यातायात थाने के पास की बताई जा रही है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो पुलिस आम जनता को नियमों का पाठ पढ़ाती है, वही नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here