MP TOP 5 BREAKING : मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी खबरें…

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING :

1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त दौरा
सीएम मोहन यादव ने सुबह भोपाल में समीक्षा बैठक और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों में भाग लिया। दोपहर को वे दिल्ली में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जहां टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। शाम को वे इंदौर और उज्जैन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

2. दिल्ली में पीएम मित्रा पार्क को लेकर निवेशक सम्मेलन
नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में आज निवेशकों और नीति-निर्माताओं के बीच बड़ा सेशन होगा। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह पीएम मित्रा पार्क की अहमियत पर बोलेंगे। धार के बदनावर में 2158 एकड़ में विकसित हो रहा टेक्सटाइल हब 2000 करोड़ की लागत से तैयार होगा। भूमि आवंटन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।

3. भोपाल में प्रतिमाओं का विसर्जन आज से
राजधानी के 30 स्थानों पर विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। शाहपुरा, प्रेमपुरा, खटलापुरा, बैरागढ़, मालीखेड़ी और हताईखेड़ा जैसे घाटों पर अधिक भीड़ की संभावना है। क्रेन, गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। लोगों से पूजन सामग्री जलाशयों में सीधे न डालने की अपील की गई है।

4. भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी
साइंस हाउस मेडिकल प्रा. लि. और कई कारोबारियों के ठिकानों पर कल से छापेमारी चल रही है। अब तक करोड़ों की टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आईटी टीम के 12 से 14 अधिकारी भोपाल समेत देशभर में जगह-जगह कार्रवाई कर रहे हैं। मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई कारोबार पर आयकर विभाग की विशेष नजर है।

5. सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगी अतिरिक्त किताबें
स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र से खास पहल की है। अब अगर किताबें फट जाएं या गुम हो जाएं तो विद्यार्थियों को एक और कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 20% अधिक किताबें छपवाई जाएंगी। मोबाइल एप के जरिए जानकारी दर्ज करने पर तुरंत नई किताब मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *