जबलपुर (पाटन) : पाटन के बगदरी फॉल के पास तेंदुए की मूवमेंट देखी गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घाटी के दोनों ओर घनी बस्ती होने के कारण स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है। वन विभाग को तेंदुए की मूवमेंट की अभी तक कोई जानकारी नहीं है, जिससे संभावित खतरे को लेकर ग्रामीण सतर्क हैं।









