Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh इंदौर के स्वच्छता मॉडल का दुनिया में बज रहा डंका : ब्राजील...

इंदौर के स्वच्छता मॉडल का दुनिया में बज रहा डंका : ब्राजील समेत 4 देशों की टीमें करेंगी अध्ययन

इंदौर। स्वच्छता में देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इंदौर नगर निगम के कामकाज को देखने अब विदेश से भी टीमें आ रही हैं। बुधवार को लैटिन अमेरिका के चार देशों – ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर और ग्वाटेमाला से आए अधिकारियों और विशेषज्ञों का प्रतिनिधि मंडल इंदौर पहुंचा।

यह दल शहर के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रतिनिधियों का कहना है कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। यही कारण है कि यहां के अनुभवों और मॉडल को अपने देशों में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

  

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here