Big Breaking : बेबीलॉन होटल लगी भीषण आग, लिफ्ट बंद होने के कारण 35 लोग फंसे, कलेक्टर-SP मौके पर मौजूद

VIKASH KHALKHO

रायपुर : राजधानी के मशहूर बेबीलॉन होटल में मंगलवार रात को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम, पुलिस और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों की समय पर कार्रवाई के चलते तीसरी मंजिल पर फंसे 35 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से वे कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे, लेकिन बचाव दल की तेजी से मौके पर पहुंचने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

मुख्य तथ्य:

  • आग मंगलवार देर रात होटल की तीसरी मंजिल में लगी।

  • दमकल कर्मियों ने समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

  • पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

  • कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि आग लगने की वास्तविक वजह की जांच की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *