Tikamgarh News : टीकमगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल, किन्नर से छेड़खानी के बाद मचा हंगामा

Parivesh

Tikamgarh News : टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, अभी तक तो सड़कों पर महिलाएं और लड़कियां ही मजनू गिरी करने वाले शोहदों का शिकार होती थी, लेकिन बीती देर रात एक किन्नर इन अज्ञात शोहदों की छेड़खानी व दुराचार का शिकार होते होते बचा, दरअसल यह पूरा मामला बीती देर रात का है, जिसमें शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक किन्नर ने निर्वस्त्र होकर जमकर बवाल काटा, इस दौरान कुछ लोगों ने किन्नर को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन लोगों पर पत्थर फेंकते हुए उन्हें भी खदेड़ दिया

 

Tikamgarh News : यह सब घटनाक्रम कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर घटित हुआ, तकरीबन आधा घण्टे तक वह किन्नर निर्वस्त्र यह चिल्लाते हुए हंगामा करता रहा, की उन लोगों को पकड़ो जिन्होंने मेरे साथ गलत करने का प्रयास किया है, इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किन्नर को पहले तो समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित किन्नर यही बात बार बार दोहरा रहा था की उससे छेड़खानी व बदतमीजी करने वाले अज्ञात लोगों को पकड़ो, बाद में किसी तरह पुलिस ने किन्नर को साड़ी लपेट कर काबू में किया और गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई,

 

Tikamgarh News : जहां थाने में भी किन्नर ने भारी हंगामा किया, बमुश्किल किसी तरह उसे शांत कराया जा सका, वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की यह किन्नर सागर जिले का रहने वाला है और अभी वर्त्तमान में टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर में रहता है और कल रात इसका कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हुआ इसके बाद इसने हंगामा किया, वही पुलिस ने ये भी बताया की किन्नर नशे में था और उसकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *