Indore News : इंदौर में बनेगा नया एयरपोर्ट टर्मिनल, सालाना यात्री क्षमता 1 करोड़ तक पहुंचेगी

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस नए टर्मिनल के निर्माण के बाद एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता मौजूदा 40 लाख से बढ़कर करीब 1 करोड़ हो जाएगी।

लगभग 492 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टर्मिनल की टेंडर प्रक्रिया अगले 6 महीनों में पूरी होने की संभावना है। नया टर्मिनल मौजूदा टर्मिनल बिल्डिंग के पास वीआईपी पार्किंग क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए पुराने एटीसी टावर और पुराने फायर स्टेशन को तोड़ा जाएगा, वहीं वर्तमान पार्किंग व्यवस्था को बिजासन रोड के पास शिफ्ट किया जाएगा।

Indore News : एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, नया टर्मिनल बनने से फ्लाइट्स की संख्या भी लगभग दोगुनी हो जाएगी। यह टर्मिनल करीब 82 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टर्मिनल के संचालन में आने के बाद हर घंटे करीब 6000 यात्री सफर कर सकेंगे।

Indore News : साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए भी इस परियोजना को अहम माना जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिए हैं कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर सिंहस्थ से पहले पूरा किया जाए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *