HomeChhattisgarhAmbikapurMahtari Vandan Yojana: आज 68 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ, महतारी...

Mahtari Vandan Yojana: आज 68 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ, महतारी वंदन की 24वीं किस्त जारी करेंगे CM साय

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की 68 लाख से अधिक महिलाओं का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज यानी 30 जनवरी को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर नारायणपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वे लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

641 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि होगी DBT के जरिए ट्रांसफर

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत लगभग 68.47 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाती है।

कैसे चेक करें खाते में पैसे आए या नहीं?

अगर किस्त जारी होने के बाद आपके मोबाइल पर SMS अलर्ट नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आप ऑनलाइन भी भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं—

  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं

  • आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें

  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें

  • स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी

इसके अलावा महिलाएं महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप के जरिए भी राशि की स्थिति देख सकती हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की थी। योजना का लाभ 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को दिया जा रहा है।

Read More : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड! बढ़ेगी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में राहत

अब तक 15,595 करोड़ रुपये से ज्यादा का वितरण

24वीं किस्त जारी होने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा कुल 15,595.77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी होगी। यह योजना प्रदेश में महिला कल्याण की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखी जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here