HomeMadhya PradeshBhopalभोपाल : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अयोध्या बायपास पर सैनी इंडेक्स...

भोपाल : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अयोध्या बायपास पर सैनी इंडेक्स गैस एजेंसी के खिलाफ छापा, कम वजन के सिलेंडर जब्त

Date:

Related stories

भोपाल : उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेक्स गैस एजेंसी के एक डिलीवरी वाहन को रोककर की गई जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों में गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच के दौरान कई सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से काफी कम गैस पाई गई, जिसके बाद विभाग ने मौके पर ही सख्त कदम उठाए।

डिलीवरी वाहन से पकड़ी गई गड़बड़ी

खाद्य विभाग की टीम ने गैस डिलीवरी वाहन क्रमांक MP04GA7256 को रोककर जांच की। वाहन में कुल 90 घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे। प्रारंभिक जांच के बाद जब सिलेंडरों की नाप-तौल की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

45 सिलेंडरों में कम वजन की पुष्टि

जांच में सामने आया कि 90 में से 45 सील पैक गैस सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलोग्राम गैस के बजाय लगभग 3 किलोग्राम तक कम गैस भरी हुई थी। यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और नियमों का उल्लंघन माना गया।

वाहन और सिलेंडर जब्त

खाद्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 90 गैस सिलेंडरों और वाहन ट्रक को मौके से जब्त कर लिया। जब्त की गई सामग्री को अयोध्या नगर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडरों को वैकल्पिक एजेंसी के माध्यम से आगे की व्यवस्था के लिए सौंपा गया।

Read More : भोपाल में आज वानिकी सम्मेलन और IFS मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव

जब्त सामग्री की कीमत करीब 5 लाख रुपये

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए गैस सिलेंडर और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

कलेक्टर न्यायालय में जाएगा मामला

इस पूरे प्रकरण को लेकर विधिवत प्रकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। दोष सिद्ध होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभव है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के मार्गदर्शन में की गई। मौके पर सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जाँभोलकर, नाप-तौल निरीक्षक श्री रायकवार सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here