इंदौर में पुलिस गश्त को बदमाशों की खुली चुनौती, कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर शहर में पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला कनाडिया थाना क्षेत्र की काउंटी वॉक कॉलोनी का है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया।

10 लाख से अधिक का सामान चोरी

जानकारी के अनुसार, बदमाश घर से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश कॉलोनी में संदिग्ध रूप से घूमते और रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि उन्होंने पहले इलाके की पूरी निगरानी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Read more : M.P News : भोपाल में CM हाउस के पास लूट के बाद बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

इलाके में बढ़ी सुरक्षा की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्री गश्त बढ़ाने और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *