M.P News : भोपाल में CM हाउस के पास लूट के बाद बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Rahul Goshwami
CM Mohan Yadav

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री आवास (CM House) के पास डॉक्टर से हुई लूट और आंखों में मिर्ची झोंकने की घटना के बाद शामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू को पद से हटा दिया गया है।

थाना प्रभारी हटाए गए, नया प्रभार सौंपा गया

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर TI भूपेंद्र कौर संधू को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह स्पेक्टर नीलम पटवा को शामला हिल्स थाने का प्रभार सौंपा गया है। नीलम पटवा के पति मनोज पटवा निशातपुरा थाने में TI के पद पर कार्यरत हैं।
Read more : ‘पंचम’ ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन में उमड़ा आस्था का सैलाब! लाखों परिवारों ने एक साथ दी आहुति

हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात से मचा हड़कंप

बीते दिनों डॉक्टर के साथ लूट की वारदात हुई थी, जिसमें आरोपियों ने आंखों में मिर्ची झोंककर नकदी और सामान लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है, लेकिन आरोपियों को तुरंत पकड़ने में नाकामी पर सवाल उठे।

पुलिस की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात के बाद तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी लापरवाही को देखते हुए थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई।

पहले भी सामने आ चुकी है घटना

इसी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हवाला कांड के पैसों की लूट की घटना भी सामने आई थी, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

 क्राइम कंट्रोल में नाकामी पर एक्शन

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि किसी भी थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल में नाकामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी आधार पर TI को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की गई है।भोपाल में इस घटना के बाद पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *